Middle East War Impact : अमेरिका-इजराइल और Iran के बीच जारी संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। खासतौर पर Strait of Hormuz से गुजरने वाली आपूर्ति बाधित होने के कारण ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आया है। जहां पहले रोज़ाना 100 से ज्यादा जहाज इस मार्ग से गुजरते थे, अब उनकी संख्या बेहद कम रह गई है। इसका असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं, बल्कि खाद्य पदार्थों, दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी पड़ रहा है। खाद और खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी: तेल और गैस से बनने वाले पेट्रोकेमिकल्स का इस्तेमाल खाद (फर्टिलाइज़र) बनाने में होता है। दुनिया की लगभग एक-तिहाई खाद इसी मार्ग से ट्रांसपोर्ट होती है यूरिया, पोटाश, अमोनिया और फॉस्फेट की सप्लाई प्रभावित बुआई के मौसम (मार्च-अप्रैल) पर सीधा असर अनुमान: गेहूं की कीमतें 4.2% तक बढ़ सकती हैं फल-सब्जियों के दाम 5.2% तक बढ़ सकते हैं इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दबाव बढ़ सकता है। दवाइयों की सप्लाई पर भी खतरा: पेट्रोकेमिकल्स से बनने वाले मेथनॉल और एथिलीन जैसे तत्व दवाइयों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। एंटीबायोटिक्स, दर्दनिवारक और वैक्सीन प्रभावित खाड़ी देशों से रसायनों का निर्यात बाधित भारत की जेनेरिक दवा सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है Dubai जैसे ट्रांजिट हब से दवाइयों की सप्लाई बाधित होने से कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। स्मार्टफोन और बैटरी उत्पाद महंगे होंगे: सल्फर, जो कच्चे तेल से निकलता है, बैटरी और धातु उद्योग के लिए बेहद जरूरी है। सल्फ्यूरिक एसिड बनाने में उपयोग लिथियम, कोबाल्ट, निकल की प्रोसेसिंग में जरूरी मोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन और गैजेट्स पर असर सप्लाई में रुकावट से स्मार्टफोन और बैटरी से जुड़े उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। खाड़ी देशों की अहम भूमिका: Gulf Cooperation Council (GCC) देशों—सऊदी अरब, कतर, ओमान, यूएई, कुवैत और बहरीन—का वैश्विक पेट्रोकेमिकल उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है। इन देशों से निर्यात होने वाले कई रसायन इसी जलडमरूमध्य के जरिए दुनिया तक पहुंचते हैं, जिससे सप्लाई चेन में बड़ा व्यवधान आया है। Also Read : 1 अप्रैल से ATM नियमों में बड़ा बदलाव: HDFC Bank, PNB और Bandhan Bank ने बदले नियम Post Views: 30 Post navigation PM Modi ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन दिल्ली में देर रात भीषण आग: गोकुलपुरी में बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू