चंडीगढ़, 28 मार्च — Haryana के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शनिवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij से उनके Ambala Cantonment स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विज का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री विज के बीच प्रदेश के विकास और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल विज हरियाणा की राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Anil Vij हरियाणा सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री मुलाकात के दौरान मंत्री Anil Vij ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी विज के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना की। इस अवसर पर विज के परिवार के सदस्य—राजिंद्र विज, कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू और भारती समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Anil Vij हरियाणा सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री के रूप में लंबे समय से सक्रिय हैं और विभिन्न विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। हाल ही में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी, जिसके चलते मुख्यमंत्री स्वयं उनका हालचाल जानने पहुंचे। Also Read : हरियाणा में ईंधन संकट की अफवाहों पर CM का बड़ा बयान, सप्लाई पूरी तरह सामान्य Post Views: 34 Post navigation हरियाणा में ईंधन संकट की अफवाहों पर CM का बड़ा बयान, सप्लाई पूरी तरह सामान्य